{"_id":"5b54c4d34f1c1b46748b680f","slug":"81532282067-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राजंलि और रुचि प्रतियोगिता में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राजंलि और रुचि प्रतियोगिता में अव्वल
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। युसूफपुर गंज स्थित लिमरा कांवेंट स्कूल में रविवार को बैंक आफ बड़ौदा के 111वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद, परसा, कुंडेसर ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में प्राजंलि पाल पहले, हिबा अल माहिन दूसरे, बिंदू तीसरे, सांत्वना पुरस्कार इकरा, हर्षिता, अयान, आरजू, आराध्या, अमन, प्रियांशु, स्वाभि, सुप्रिया, शुभम यादव को दिया गया। सीनियर वर्ग में रुचि राय प्रथम, गरिमा गुप्ता द्वितीय, स्वाति गुप्ता तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार उत्कर्ष, अभिषेक, मनीष, तंजीला, श्रेया, दीपांजलि, इल्मा, नितिन, सुंदरम एवं प्रिया को दिया गया। इस मौके पर बैंक आफ बड़ौदा की तरफ से जरूरतमंद बच्चों को ड्रेस, किट एवं किताब भी प्रदान किया गया। स्कूल परिसर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वास गुप्ता एवं आलोक कुमार ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए मनुष्य के जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाया। भविष्य में बैंक की ओर से सामाजिक हित में बच्चों के बीच इस प्रकार के कार्यक्रमों को करवाने का आश्वासन दिया। निर्णायक मंडल में शाखा प्रबंधक विकास गुप्ता, मैनेजर आलोक कुमार एवं सुहेल मुमताज रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इमरान, मनोज, संतोष, नीलम, चंदन, प्रियंका, सिदरा, रेहाना, शबनम, निकहत, रंजीत, वाजिद, रानी, अंकिता, विनीता, प्रदीप, आलम, सीमा आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर नौशाबा सुहेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लाएबा खान ने किया।