{"_id":"59f372684f1c1b6a678b7f74","slug":"81509126760-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दम तक लड़ी जाएगी हक की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दम तक लड़ी जाएगी हक की लड़ाई
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना छठवें दिन भी जारी
गाजीपुर। मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने सदर ब्लाक परिसर में वजन दिवस का बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को छठवें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हम शांत बैठने वाले नहीं हैं। अंतिम दम तक हम लोग अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।
संघ की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानजनक मानदेय दें। सरकारी कर्मचारियों की तरह हर वर्ष इनके मानदेय में वृद्धि का नियम लागू करें। जिला महामंत्री माया सिंह ने कहा कि यह सरकार महिला विरोधी हो गई है। सदर ब्लाक अध्यक्ष लाची कुशवाहा ने कहा कि सरकार 50 वर्ष की सेवा करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। सदर ब्लाक महामंत्री अफसाना बेगम इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी, अमरनाथ दुबे, तिलकू कुशवाहा, सुनीता सिंह, अन्नपूर्णा मिश्रा, शारदा सिंह, मीरा सिंह, तारा आर्यन, अलीशा गुप्ता, राजकुमारी देवी, मंजू देवी, शिवा रिजवी, पुष्पा देवी, मंजू सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। ब्यूरो