{"_id":"59e4ed4c4f1c1b6d548b79a3","slug":"81508175180-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने की बीएचयू को एम्स का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने की बीएचयू को एम्स का दर्जा देने की मांग
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बसपा नेता एवं सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे विजय मिश्र ने सोमवार को शहर के सकलेनाबाद स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि पूर्वांचल सहित बिहार प्रांत तक के मरीजों का दबाव झेल रहे बीएचयू को अविलंब एम्स का दर्जा देते हुए गाजीपुर में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना तथा एक विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाए। इसे अपनी प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि जब तक ये कार्य पूरे नहीं होंगे, मैं मांग करता रहूंगा और जरूरत पड़ी तो जनता के साथ जनांदोलन करने से भी पीछे नहीं हटूंगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले की जनता को छलने का काम किया है। विकास के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं दिया। इससे जिले की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जनप्रतिनिधि रहते हुए मैंने अपने कार्यकाल में विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को स्वीकृत कराया बहुत सारे कार्य पूरे हुए और कुछ शेष रह गए। वर्तमान में विकास के सारे कार्य ठप पड़े हैं। विकास का पहिया पूरी तरह से रुका हुआ है। कहा कि पिछली सरकार में मुझे जब गाजीपुर सदर का विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला तो मैंने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल आदि के क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए। भाजपा की सरकार आने के बाद विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। अधूरे कार्यों को भी पूरा नहीं कराया गया। विकास को मुद्दा बनाकर केंद्र और प्रदेश में आई भाजपा सरकार ने जनता को छलने का कार्य किया है। जनता इस सरकार से दुखी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।