{"_id":"59babe614f1c1b8a688b4971","slug":"81505410657-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता के लिए टीम गठित, आदेश से ग्राम सभा में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता के लिए टीम गठित, आदेश से ग्राम सभा में मचा हड़कंप
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। विकास खंड के महेगवां ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2015 -16 और 2016 - 17 में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए तत्कालीन डीएम के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी मूल्यांकन के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सुधाकर त्रिपाठी को भी सम्मलित कर रिपोर्ट मांगी गई है। आदेश से पूरे ग्राम सभा में हडकंप की स्थिति है।
ग्राम पंचायत महेगवां में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत के द्वारा मनरेगा, ग्राम निधि एवं लोहिया आवास सहित सभी कामों में बड़े पैमाने पर धनराशि का बंदरबाट कर विकास कार्यो में अनियमितता की गई है। इसकी शिकायत रामनाथ चौहान ने की थी। शिकायतकर्ता द्वारा शपथ-पत्र में बिंदुवार एक-एक शिकायतों पर तकनीकी टीम बनाकर जांच करने की मांग की गई थी। शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी संजय खत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में जांच करने का निर्देश दिया था। जांच टीम को निर्देशित किया कि किसी भी साक्ष्य के फोटोग्राफ और गवाह शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए।