फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   791 corona infected in the district, one dead

जिले में 791 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
791 corona infected in the district, one dead
गाजीपुर। जिले में 791 लोगों की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आई। जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5147 पहुंच गई है। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। अब तक 7067 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जिले के लिए काफी खतरनाक होती दिख रही है। रोजाना 500 से ऊपर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। आमजन की लापरवाही उनके लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। संक्रमितों की मौत के आंकड़ेे में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है, जिससे स्थिति काफी खराब होती दिख रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में बिरनो थाना में एक, जखनिया दो, रामपुर बलभद्र दो, जखनिया सीएचसी एक, बारिख एक, दुल्लहपुर एक, जिला जेल का एक बंदी, जखनिया 27, बिरनो 16, करंडा दस, मनिहारी 19, नगर एक, सैदपुर 31, बाराचवर नौ, सदर ब्लाक 125, भदौरा 34 सहित विभिन्न ब्लाकों के गांवों में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में इन संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीम जहां सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं एक-एक मरीज को फोन करके लक्षण की जानकारी लेने के साथ होम आइसोलेट एवं गंभीर होने पर कोरोना वार्ड एवं एलटू अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इसके अलावा सर्विलांस टीम को लगाकर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की सूची तैयार करने के साथ उनके स्वैब की जांच की जा रही है। इसके अलावा होम आईसोलेट संक्रमितों की निगरानी करने के लिए टीम लगातार फोन के जरिए उनके परिजनों के संपर्क में बनने के साथ शासन की ओर से जारी गाइड लाइनों का पालन करने का निर्देश दे रही है। निगरानी समिति द्वारा होम आइसोलेट मरीजों पर नजर रखने के साथ उनकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, जिससे संक्रमण का फैलाव न हो सके। इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि जिले में 791 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed