फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   72 laborers arrived from Haryana district, quarantine done

हरियाणा से 72 मजदूर पहुंचे जिला, किया गया क्वारंटीन

Tue, 28 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
72 laborers arrived from Haryana district, quarantine done
गाजीपुर। बाहरी प्रदेशों में कमाने गए मजदूरों की वापसी के लिए सरकार पहल करने जा रही है। उन्हें लाने के बाद सीधे घर न भेजकर संबंधित जिलों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लाक स्तर पर दो हजार की क्षमता का क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की कवायद की जा रही है। इसमें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए। इसे लेकर सभी तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी स्थानों का चयन करने में जुट गए हैं। अधिकतर ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भी दे दी है। सोमवार की रात हरियाणा से बस से 72 मजदूर शहर में पहुंचे। उनकी जांच कर क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की दशा दिन पर दिन दयनीय होती जा रही है। किसी के पास पैसा खत्म हो रहा है तो किसी के पास खाने के लिए अनाज तक नहीं है। सभी अपने गांव आना चाहते है। कोरोना के इस संक्रमण काल में यह बहुत कठिन काम हो गया है। अपने प्रदेशवासियों को बचाने के लिए योगी सरकार भीतर ही भीतर तैयारी कर रही है। अगर उन्हें लाया भी गया तो सीधे घर न भेज कर उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा। इसे लेकर जिले के सभी 16 ब्लाकों में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के लिए स्थानों के चयन का काम चल रहा है। इसमें अधिकतर स्थान स्कूल कालेज ही है। एक ब्लाक में दो या तीन स्थानों का चयन किया जा रहा है। वहां शौचालय, पानी, बेड, बिस्तर, बिजली, पंखा समेत खुला वातावरण भी होना चाहिए। दिलदारनगर में दो स्कूलों का चयन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए सभी राज्यों में नोडल प्रशासनिक तथा नोडल पुलिस अधिकारियों के नंबर जारी कर दिया गया है। विभिन्न राज्यों में रह रहे है लोग अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed