फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मिठाई के रूप में मीठा जहर खा रहे जनपदवासी

मिठाई के रूप में मीठा जहर खा रहे जनपदवासी

Sun, 17 Mar 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मिठाई के रूप में मीठा जहर खा रहे जनपदवासी
गाजीपुर। खाद्य पदार्थो में मिलावटखारी का खेल तेजी से शुरू हो गया है। शहर समेत ग्रामीण इलाके में नकली खोवा के साथ घी, पनीर भी नकली तैयार किया जा रहा है। आलम यह है कि मिठाई, पनीर और शुद्ध घी के रूप में लोग मीठा जहर खा रहे हैं। इतना ही नहीं दूध सहित अन्य सामानों की भी यही स्थिति है। चिकित्सकों की माने तो इससे लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पिछले एक पखवारे में जगह-जगह छापेमारी कर नकली खोवा, पनीन, छेना और घी के कुल 22 नमूने लिए हैं। सबकी जांच के लिए भेजा गया है। जबकि पिछले एक साल में विभाग द्वारा कुल 227 नमूने लिए गए, जिसमें मिलावटखोरी के साथ ही नकली खोवा और पनीर बनाने वाले कुल 109 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नगर और कस्बों की दुकानों के साथ ही पनीर, छेना और खोवा मंडी में चेकिंग की जा रही है। नगर के सुधीर कुमार का कहना है कि त्योहार नजदीक आते ही नकली खोवा, छेना और पनीर का प्रयोग धड़ल्ले से किया जाता है। जिसे खाकर लोग बीमार पड़ते हैं। गोपाल पांडेय ने कहा कि होली का पर्व नजदीक आ गया है। बाजार में खोवा और छेना की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में नकली खोवा और पनीर न बिके इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को पूरी सर्तकता बरतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed