फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सामूहिक विवाह योजना में मंडल में सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर में

सामूहिक विवाह योजना में मंडल में सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर में

Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना में मंडल में सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर में
गाजीपुर। दिसंबर माह में प्रस्तावित सामूहिक विवाह योजना के लिए वाराणसी मंडल में सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर से किया गया है। योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में 1100 जोड़ों का विवाह समारोहपूर्वक संपन्न होना है। योजना में जनपद में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। उनकी पुत्रियों की शादी के लिए चलाई जा रही कन्या सहायता योजना के अंतर्गत श्रम विभाग की ओर से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस योजना में प्रयागराज, वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के कुल 1100 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के करीब 600 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में पुत्रियों के विवाह के लिए आवेदन किया गया है। वाराणसी मंडल में सबसे ज्यादा आवेदन गाजीपुर जिले से किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंतिम तिथि 25 नवंबर है। देखा जाए तो अब तक गाजीपुर में 196, वाराणसी 175, जौनपुर 190 एवं चंदौली से 145 आवेदन प्राप्त हुए हैं। श्रम विभाग की ओर से प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच का कार्य किया जा रहा है। जांच के बाद स्वीकृत आवेदन पत्रों की सूची जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। इस संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी ने बताया कि लड़की की आयु 18 एवं लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। योजनांतर्गत श्रमिकों को 65 हजार रुपये का हितलाभ उनके बैंक खाते में अंतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed