{"_id":"5bcb6641bdec226970456df4","slug":"71540056641-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान खाकर थूकने पर युवक को जेल भेजने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान खाकर थूकने पर युवक को जेल भेजने का निर्देश दिया
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया शनिवार को गोरबाजार जिला चिकित्सालय स्थित भारतीय जन औषधि केंद्र, पोषण पुनर्वास केन्द्र तथा इमरजेंसी वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। चिकित्सालय के अंदर कर्मचारियों के रखे वाहनों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल सीज कराने तथा चिकित्सालय गेट पर पान खाकर थूकने पर एक युवक को तत्काल चालान कर जेल भेजने का निर्देश कोतवाल को दिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में बदइंतजामी और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और आठ कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
दरअसल मुख्य विकास अधिकारी शनिवार को दिन में 12.30 बजे खुद के लिए दवा के सिलसिले में जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जन औषधि केन्द्र में पहुंचकर वहां खड़े मरीजों से उनकी पर्ची देखी तथा केन्द्र में दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। वहां रखे रजिस्टर से दवा का मिलान भी किया। इसके बाद वह पोषण पुनर्वास केन्द्र पहुंचे। उन्होंने देखा कि इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण होने की सूचना पर वहां साफ-सफाई की जा रही है। बेडशीट, टूटा बेड पड़ा देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित बच्चों की उम्र, वजन, दिए जाने वाले पोषक आहार की जानकारी ली। दीवार पर वॉल पेंटिंग कराने तथा डाइट चार्ट, रूटीन चार्ट, विटामिन्स चार्ट न लगे होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल लगाने तथा कार्य में लापरवाही पर केन्द्र पर तैनात गुंजा सिंह, अंजना गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रवीण कुमार, कृष्णलाल सोनकर, अमित कुमार, मिथिलेश यादव, रामजी बिंद का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह में अगर यहां का कार्य नहीं सुधरा तो कर्मचारियों को हटाते हुए नये कर्मचारी लगाए जाएंगे। सीडीओ के बदले मिजाज को देख स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
अस्पताल में खड़े तीन दो पहिया वाहनों को चालान कर समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पान खाकर थूकने वाले युवक को मुख्य विकास अधिकारी ने हिदायत देकर छोड़ दिया। राजीव सिंह, कोतवाली प्रभारी