फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन व बसों में तिल रखने की जगह नहीं

ट्रेन व बसों में तिल रखने की जगह नहीं

Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन व बसों में तिल रखने की जगह नहीं
गाजीपुर। आगामी पर्वो पर दूर-दराज रह रहे लोगों के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन दिनों सभी गाड़ियां पूरी तरह भरी हुई चल रही हैं। गाड़ियों में तिल रखने की जगह तक नहीं मिल रही है। लोग पायदानों पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं। रोडवेज बस, निजी बस से लेकर ट्रेनों तक में भीड़ बढ़ गई है। छठ पर्व पर आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार यात्रियों के दबाव के चलते पंडित दीन दयाल उपाध्याय - पटना रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में रेल यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। कनफर्म वर्थ को लेकर यात्रियों को काफी समस्या हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए छठ पर्व पर पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से इस रूट पर आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कई ट्रेनें जिले की विभिन्न स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेन संख्या 04022 आनंद विहार पटना एसी स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार से रात्रि 12:10 बजे चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04021 पटना आनंद विहार एसी स्पेशल 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से शाम 7:35 बजे खुलेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पीडीडीयू, इलाहाबाद, कानपुर तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 04002/04002 आनंद विहार भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल।04002 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद बिहार से शाम 4:55 बजे खुलेगी। वहीं 04001 भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल 19 अक्टूबर से 16 नवंबर तक शुक्रवार को भागलपुर से शाम 05:30 बजे खुलेगी। सुल्तानगंज, जमालपुर,अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पीडीडीयू, इलाहाबाद, कानपुर रुकेगी। इसी प्रकार 04042/04041 आनंद विहार जयनगर-आनंद विहार एसी स्पेशल भी चलेगी। ट्रेन संख्या 04042 आनंद विहार जयनगर एसी स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सोमवार को आनंद बिहार से रात्रि 12:10 बजे खुलेगी। वहीं जयनगर-आनंद विहार एसी 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक बुधवार को जयनगर से दिन में 1:35 पर खुलेगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पीडीडीयू, इलाहाबाद, कानपुर व गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इन गाड़ियों के संचालन से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उधर यही हाल रोडवेज बस, निजी बस तथा अन्य सवारी गाड़ियों का है। लोगों को महानगरों से घर आने के लिए सीट तक नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed