{"_id":"5bb512c2867a557f5d4c4bcd","slug":"71538593474-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की मांग को लेकर लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की मांग को लेकर लोगों ने दिया धरना
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल(गाजीपुर)। शौचालय बनवाने की मांग को लेकर अराजी बुढैला गांव के सैकड़ों लोग बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक ओर सरकार घर -घर शौचालय बनवा रही है, जबकि इस गांव में एक भी शौचालय नहीं है। हद तो यह है कि इस गांव में शौचालय बनवाने के लिए एक भी पात्र का नाम भी सूची में नहीं शामिल किया गया। बाद में मौके पर पहुंची बीडीओ मृदुला ने तुरंत पात्रों की जांच की तथा एक सप्ताह के भीतर शौचालय निर्माण के काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
अराजी बुढैला गांव में एक भी शौचालय नहीं है। सरकार की घर-घर शौचालय बनवाने की योजना आने के बाद लोगों ने आवेदन किया। लोगों को उस समय आश्चर्य हुआ जब इस गांव से एक भी पात्र का चयन नहीं हुई। इस बात को लेकर समाजसेवी मनोज कुमार पांडेय ने एडीओ, बीडीओ, सीडीओ आदि सभी आधिकारियों से शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो अक्तूबर तक गांव में शौचालय के निर्माण का कार्य नहीं शुरू हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ तीन अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। सुनवाई नहीं होने पर वह आज दर्जनों ग्रामीणों के साथ भांवरकोल ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए तथा धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने के बाद एडीओ पंचायत अर्जुन राम मौके पर वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में बीडीओ धरना स्थल पर गई। क्रमवार वार्ता के मुताबिक पात्रों के चयन की सूची से में तत्काल 97 पात्रों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शौचालय बनवाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर विनोद राय, सिद्धनाथ राय, गोविंद पांडेय, नर्वदेशेवर, उमेश राजभर, शिवाधार राजभर, सुरेश तत्व, शंकर राम, शांति देवी, जंग बहादुर, वीरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।