फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए मरीजों की उमड़ी भीड़

एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए मरीजों की उमड़ी भीड़

Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए मरीजों की उमड़ी भीड़
गाजीपुर।
विज्ञापन

सदर अस्पताल से करीब एक माह से गायब एंटी रेबीज इंजेक्शन के आने के बाद सोमवार को इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की भीड़ उमड़ गई। एक माह बाद अस्पताल प्रशासन को मिले एक हजार वायल में से तीन सौ मरीजों को ही इंजेक्शन लग पाया। करीब एक माह से जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा पहुंचाने के लिए शासन की ओर दंभ तो भरा जा रहा है लेकिन दवाइयों और इंजेक्शन की कमी पूरी नहीं होने पर लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। करीब एक माह से जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन की कमी होने से मरीज प्रतिदिन चक्कर काटते थे। दूरदराज से आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। जिला अस्पताल की लापरवाही से नाराज मरीजों और परिजनों ने बीते 27 जनवरी को सीएमएस कार्यालय का घेराव और लाल दरवाजा-मिश्र बाजार जाम कर दिया था। तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने एंटी रैबीज इंजेक्शन आज उपलब्ध होने का आश्वासन दिया था। सुबह से ही परिजन मरीजों को लेकर इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएमएस कार्यालय के बाहर लंबी कतार लगाए थे। इंजेक्शन कक्ष खुलते ही भारी भीड़ देख जिला अस्पताल ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मरीजों को कतारबद्ध कर अस्पताल प्रशासन का सहयोग करने में जुट गई। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी से दिक्कत आई थी। एक हजार वायल एंटी रैबीज आने से अब लोगों को इसका लाभ मिल जाएगा। साथ ही एंटी रैबीज खत्म होने से पहले मांग शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


मात्र 20 वायल ही सीएचसी-पीएचसी पर भेजा गया
गाजीपुर। औषधि भंडार केंद्र के नोडल एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि 300 वायल ही एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। सभी सीएचसी-पीएचसी पर 20-20 वायल एंटी रैबीज भेजी गई है। एंटी रैबीज की मांग भेज दी गई है। इस समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में 300 का मिलता है इंजेक्शन
गाजीपुर। एंटी रैबीज इंजेक्शन बाजार में स्थित निजी मेडिकल स्टोरों पर 300 रुपये में मिलता है। इस एक वायल से सिर्फ एक ही मरीज को इंजेक्शन लग पाता है। जबकि स्वास्थ्य विभाग अपने एक वायल से 10 मरीजों को इंजेक्शन लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed