{"_id":"59fa02634f1c1bd8538ba4f6","slug":"71509556835-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह डीएम के बालाजी ने स्थानीय तहसील मुख्यालय पहुंचकर चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों एवं व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने को कहा।
जिलाधिकारी ने दिलदारनगर के लिए बनाए गए आरओ पीडब्लूडी के जेई एवं एक अन्य की गैर हाजिरी पर सख्त तेवर दिखाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बैंक में खाता खोलने को लेकर आ रही परेशानी के मद्देनजर बैंक को निर्देश दिया गया है कि उम्मीदवारों के खाते को खोलने के लिए पैन को अनिवार्य रूप से न मांगा जाए और सिर्फ एक आईडी आधार पर ही खाता खोल दिया जाए। बताया कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वह मतदान नहीं कर पाएंगे। इसकी सूची प्रकाशित की गयी थी और आपत्ति करने का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद एनएच 24 गाजीपुर-जमानिया सैयदराजा मार्ग पर समतलीकरण का जायजा लिया जाएगा। जाम से हो रही परेशानी को जल्द दूर कराने की बात कही। इस दौरान उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा, सीओ रामबहादुर सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारी राजाराम आदि उपस्थित थे।