{"_id":"59f3726f4f1c1bce538b992c","slug":"71509126767-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुगडुगी बजते ही संभावित प्रत्याशियों की भागदौड़ हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुगडुगी बजते ही संभावित प्रत्याशियों की भागदौड़ हुई तेज
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को निकाय चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गईं। चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की तरफ से टिकट के लिए भागदौड़ शुरू कर दी गई है। यही नहीं कुछ ने वार्डों में घूम-घूम कर मतदाताओं का आशीर्वाद लेना शुरू कर दिया है।
नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। आधी आबादी के लिए सुरक्षित इस सीट पर अभी किसी दल की तरफ से उम्मीदवार की तो घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावित दावेदारों की ओर से पार्टी का समर्थन प्राप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद का अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो जाने से सवर्ण प्रत्याशियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। सभी राजनीतिक दलों में पिछड़ी जाति के इच्छुक उम्मीदवार टिकट प्राप्त करने के लिए जुगत लगाने में जुटे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने जैनेश पंकज को चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मत से प्रत्याशी तय होने की घोषणा कर दी है। जबकि सपा से पिछले चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे रइस अंसारी पर सपा दोबारा दांव लगाने की लगभग तैयारी कर चुकी है। बसपा से दो बार चेयरमैन रहे शमीम अहमद का चुनाव लड़ना भी लगभग तय है। भाजपा में चेयरमैन पद के प्रत्याशी के लिए सात लोगों संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, तेजबहादुर यादव, राजेंद्र चौधरी, धर्मेश कश्यप, त्रिलोकी गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सोनू मद्धेशिया के आवेदन कर देने से पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी द्वारा कई दौर की बैठक के बाद भी एक नाम पर सहमति न बनने पर सभी का नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। वहीं से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में होर्डिंग एवं पोस्टर लगाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।