{"_id":"598df1114f1c1bdf2b8b4804","slug":"71502474513-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो और बाइक संग लुटेरे धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो और बाइक संग लुटेरे धराए
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दिलदारनगर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम जबुरना पुलिया पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बोलेरो एवं एक बाइक बरामद कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने बताया कि दिलदारनगर थानाध्यक्ष जगदंबा द्विवेदी पुलिस कर्मियों के साथ जबुरना पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर चालक से उसके कागजात मांगे। उसके पास कोई कागज नहीं था। इसी बीच एक बाइक सवार आया। पुलिस ने उसे भी रोका। उसके पास भी कोई कागजात नहीं था। पुलिस दोनों को वाहन के साथ थाना ले आई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम देवैथा निवासी अजहर उर्फ सोनू तथा इम्तियाज खां उर्फ लड्डू बताया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बोलेरो और बाइक चोरी की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अजहर उर्फ सोनू की निशानदेही पर देवैथा से ही चोरी की एक और बाइक बरामद की है।