{"_id":"594d5a524f1c1b6b578b4920","slug":"71498241618-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/सुहवल (गाजीपुर)। शुक्रवार का दिन सैदपुर नगर में सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। तीन घटनाएं ऐसी हुई, जिसमें चार पहिया वाहनों ने बाइक को धक्का मारा और सभी मौके से फरार हो गए। उधर सुहवल थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव के पास गुरुवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहली घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर में हुई, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरे और नसीरपुर पेट्रोल पम्प के बोर्ड से टकरा गए। इस घटना में पियरी से बाइक से लौट रहे नसीरपुर निवासी शिवमूरत का पुत्र रामविलास (25) और उसका चचेरा भाई गुड्डू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी घटना इसी समय थाना क्षेत्र के खांवपुर में हुई। यहां भी तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया, जिससे दारुनपुर निवासी हनुमान (28) और एकावस पट्टी निवासी उसका साथी रिते (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मी घायल घायलों को सीएचसी पर लाए। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हनुमान के पिता ने बताया कि अभी इसी 10 जून को रितेश की शादी हुई है। तीसरी घटना नगर के सादात रोड स्थित बैजूनगर की है, जहां चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक पर अपने पुत्र के साथ पीछे बैठे सरैया गांव निवासी नाथू (60) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। दोनों बाइक से सादात रोड पर डहन मोड़ के पास स्थित यूनियन बैंक की शाखा में किसी काम से जा रहे थे। उधर सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल-दिलदारनगर मार्ग पर बड़ौरा गांव के मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम साइकिल सवार भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में साइकिल पर पीछे बैठा छोटा भाई पटखौलिया गांव निवासी सूरज बिंद का पुत्र प्रद्युम्न बिंद (14) गंभीर रूप से घायल गया। जबकि साइकिल चला रहा बड़ा भाई अमित बिंद (18) बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के पिता ने थाना ट्रक चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। इस संबंध में सुहवल थाना निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में घायल किशोर के पिता की तहरीर के पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।