फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आधार नामांकन ज्यादा से ज्यादा लोगों का करें

आधार नामांकन ज्यादा से ज्यादा लोगों का करें

Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आधार नामांकन ज्यादा से ज्यादा लोगों का करें
गाजीपुर। सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) के संचालकों (वीएलई) का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय राइफल क्लब में आयोजित किया गया। यूएआईडीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आधार नामांकन से संबंधित समस्याओं से संचालकों ने रूबरू कराया। प्रशिक्षण में लखनऊ से आए यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (यूएआईडीआई) के एप्लीकेशन एनालिस्ट शहनूर हुसैन ने कहा की आधार नामांकन ज्यादा से ज्यादा लोगों का करने का प्रयास किया जाना चाहिए। लोगों को इसके फायदे बताना भी वीएलई की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने आधार में आ रही कुछ तकनीकी परेशानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बिना प्रूफ के किसी का आधार न बनाएं। कभी भी सेंटर की विजिट हो सकती है। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी सीएससी सेंटर को उनके लोकेशन के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया। जिला एवं तहसील के अधिकारियों के बराबर संपर्क में रहने की बात कही ताकि जरूरत के अनुसार गांव में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाया जा सके। बताया कि यूएआईडीआई की ओर से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन भी शुरू कर दिया गया है। इसमें जन्म प्रमाणपत्र के साथ पिता अथवा माता का आधार कार्ड लेकर नामांकन कराया जा सकता है। इस मौके पर अखिल खन्ना, संख्याधिकारी डॉ. अजय श्रीवास्तव, जोनल को-आर्डिनेटर चंदन यादव, जिला प्रबंधक शिवानंद उपाध्याय, तौसीफ अहमद, मनोज, अखिलेश, राममनोज, कंचन, संगीता, रविकांत, अमित, राजू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed