फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   7.13 lakh stolen from pensioner's account

Ghazipur News: पेंशनर के खाते से उड़ाए 7.13 लाख

Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
7.13 lakh stolen from pensioner's account
गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के भीखी चौरा गांव निवासी एक पेंशनर के खाते से 7.13 लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ाया दिया। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीते तीन फरवरी को जब पीड़ित बैंक पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। ऐसे में साइबर थाने की टीम ने जांच शुरू करने के साथ संबंधित बैंक से खाते की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्लाह खान ने बताया कि भीखी चौरा गांव निवासी हरिओम सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि पिता शिवमुनी सिंह यादव के पेंशन बचत खाते से 7.13 लाख रुपये साइबर फ्रॉडों ने उड़ा दिया। पीड़िता ने बताया कि पिता का लेकर संबंधित बैंक पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पिता शिवमुनी सिंह यादव दो माह से दिल्ली थे। जब वह गांव आए तो बैंक पर पहुंचे, जहां बैंक कर्मियों ने बताया कि आपके पेंशन खाते से पैसा निकल गया है। इस पर पीड़ित काफी दिनों तक परेशान रहे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर साइबर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पूछताछ में यह पता चला कि पीड़ित फोन का संचालन भी नहीं करते हैं, ऐसे में फ्राडों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया है। यह जांच का विषय है। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्लाह खान ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक से डिटेल आने के बाद जांच की प्रक्रिया तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed