फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   68 thousand people will get booster dose in the district

जिले में 68 हजार लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
68 thousand people will get booster dose in the district
कुवंर इंटर कालेज नरवर में छात्र छात्राओं का टीकाकरण करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और आमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बीते दिनों से कोरोना का संक्रमण बढ़ते देख 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के ऐसे 68 हजार लोगों को बुस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देख चुका स्वास्थ्य महकमा तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। इधर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जहां जांच का दायरा प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों, फ्रंटलाइन वर्करों एवं 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को सुरक्षित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही है, ताकि उन्हें बूस्टर डोज लगाई जा सके। साथ ही इस डोज के लिए उन्हीं लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें कोरोना के दोनों डोज लगवाए नौ माह हो चुके हैं। ऐसा करने से बूस्टर डोज लगाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले के 68 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसमें भी उन्हीं को डोज लगाई जाएगी जिन्हें दोनों डोज लगे नौ माह बीत चुके हैं। हालांकि अभी तक शासन की ओर से यह निर्देश नहीं मिला है कि बूस्टर डोज के रूप में कौन वैक्सीन दी जाएगी। -डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

0
14 हजार 717 किशोरों को लगा टीका
जिले में शुक्रवार को 14 हजार 717 किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। अभी तक 34158 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। विभाग की टीम लगातार किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। मरदह संवाददाता के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने क्षेत्र के कुंवर इंटर कालेज नरवर के 225 छात्र- छात्राओं को टीका लगाया। इस मौके प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर 35 और सुभाष इंटर कालेज घरिहां में 200 छात्र- छात्राओं को वैक्सीन का पहली डोज लगाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य उदय नारायण सिंह मौजूद रहे।

सोलह मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 48
जिले में अब नियमित कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। शुक्रवार को कुल सोलह लोग जांच में संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अबतक टीका लगवाने से वंचित लोगों को टीका लगने का दायरा बढ़ा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित लोगों की मानीटरिंग कर रही हैं। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed