फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   644 absent in high school and inter exams

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 644 रहे अनुपस्थित

Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
644 absent in high school and inter exams
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों की कृषि, मानव विज्ञान एवं इतिहास की परीक्षा हुई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 468 में 445 उपस्थित तथा 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान की परीक्षा में सभी तीन परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। इंटर के छात्रों की इतिहास की परीक्षा में 4222 में 618 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 3604 उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से आज इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने विभिन्न विद्यालयों पर हो रही परीक्षा का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लूदर्स बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज, एमके कुरैशी इंटर कॉलेज तथा माता जुबैदा अब्दुल वहीद बालिका विद्यालय जंगीपुर में हो रही परीक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में बारी-बारी से एक-एक परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखे जाने के लिए बनाए गए डबल लॉक को देखा तथा उपस्थित केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक को सख्त निर्देश दिया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed