{"_id":"61325cf18ebc3e17096d1cf2","slug":"62-candidates-absent-in-polytechnic-exam-ghazipur-news-vns609564379","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन की परीक्षा में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन की परीक्षा में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में आगामी शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त से आयोजित की गई थी। शुक्रवार को तीनों पाली में पंजीकृत 210 परीक्षार्थियों में से 62 ने परीक्षा छोड़ दी। चार दिनों तक लगातार चली परीक्षा में कुल 840 में 173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में जिले में कुल 840 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन पालियों में परीक्षा सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक, दिन में बारह से ढाई बजे तक एवं शाम को चार से साढ़े छह बजे तक कराई जा रही है। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य बसंतलाल ने बताया कि आज तीनों पाली में 210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 148 परीक्षा में बैठे जबकि 62 अनुपस्थित रहे। बताया कि पहली पाली में 70 में 52 उपस्थित 18 अनुपस्थित, दूसरी में 70 में 50 उपस्थित 20 अनुपस्थित एवं तीसरी पाली में 70 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 46 ने ही परीक्षा दी जबकि 24 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। उन्होंने बताया कि चार दिनों तक चली परीक्षा में कुल 840 में 627 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 173 ने परीक्षा छोड़ दी।