फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले के होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका

जिले के होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका

Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले के होनहारों ने पीसीएस में बजाया डंका
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें जिले के हर क्षेत्र से होनहारों ने डंका बजाया है। कोई एसडीएम बना है तो कोई ट्रेजरी आफिसर। कुछ लोगों को डिप्टी एसपी का पद मिला है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद क्षेत्र के परसा निवासी अवकाश प्राप्त अध्यापक वीरेंद्रनाथ राय की छोटी पुत्रवधू दिव्या प्रधान का चयन ट्रेजरी आफिसर के पद पर हुआ है। इसके पूर्व भी वह पीसीएस की परीक्षा पास कर आबकारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत थी। वह क्षेत्र के ही सुल्तानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक मथुरा प्रधान की सुपुत्री है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही शहीद भगत सिंह इंटर कालेज से हुई। इसके बाद वह स्नातक और परा स्नातक की डिग्री इलाहाबाद से प्राप्त की। शुरू से ही होनहार रही दिव्या इस सफलता का श्रेय घर परिवार और मायके में मिले अच्छे परिवेश को मानती है। शिक्षक राकेश राय ने बताया कि इस सफलता से पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन

जखनिया। क्षेत्र के परसपुर बुढानपुर गांव निवासी अनुपम कुमार को ट्रेजरी आफिसर पद के लिए सफलता मिली है। इसके पूर्व वह प्राथमिक पाठशाला हथियाराम में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त थे। इस सफलता से ग्रामीणों तथा परिजनों में खुशी की लहर व्याप्त है। पोस्ट मास्टर नंदू राम के दो पुत्रों में छोटे अनुपम कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में हुई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट महंत राम बरन दास इंटर कालेज भुड़कुड़ा से करने के बाद स्नातक की पढ़ाई करने के लिए इलाहाबाद चले गए। इनके बड़े भाई दिनेन्द्र कुमार गोरखपुर सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। अनुपम कुमार ने बताया कि सफलता में माता-पिता, बड़े भाई के साथ हास्टल में रह रहे प्रभाकर चौधरी आईपीएस (जो वर्तमान में बुलंदशहर में एसएसपी है) का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखनियां के पड़री निवासी अंजनी कुमार पांडेय डिप्टी एसपी बने हैं। इनके पिता देवेंद्र पांडेय तथा माता शशिकला पांडेय शिक्षक हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा जखनियां विद्यालय से हुई। इसके बाद यह वाराणसी चले गए, जहां यूपी कालेज से हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके बाद मथुरा से बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने दिल्ली चले गए। अथक मेहनत के बल पर आखिर उन्होंने सफलता प्राप्त कर लिया। आज उनके जखनियां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। फूल मालाओं से लाद कर उन्हें सम्मान के साथ घर ले जाया गया। अंजनी कुमार ने माता पिता को अपना आदर्श बताते हुए राष्ट्र सेवा तथा सबको न्याय ही अपना उद्देश्य बताया।
जखनिया क्षेत्र के परसपुर गांव के रहने वाले विश्वपाल सिंह को ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर सफलता मिली है। उनके इस चयन से परिजनों गांव वासियों के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया। डा वीरेंद्र सिंह तथा ललिता सिंह के पुत्र विश्वपाल सिंह होम्योपैथी में एमडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। वे रोज मरीजों को देखते हैं। इस व्यस्तता के बीच भी वह रोजाना समय निकाल कर अध्ययन करते थे। जानकारी के बाद लोग उनके पैतृक घर पहुंचकर परिजनों को बधाई देते रहे। वह सफलता के श्रेय माता पिता को देते हुए बताया कि इस पद की जिम्मेदारियों के साथ ही मरीजों को परामर्श देने का काम करते रहेंगे।
सुहवल के नितिन कुमार का चयन खंड विकास अधिकारी के पद हुआ है। इससे पूर्व वह यहां के राजकीय विपणन केन्द्र प्रभारी एवं सिनियर मार्केंटिंग इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय माता पिता और मित्रों को दिया। कहा कि उनकी इच्छा उच्च प्रशासनिक पदों पर रहते हुए देश एवं समाज की सेवा करना है। फरियादियों की समस्याओं का निपटारा करना साथ ही शासन द्वारा चल रहे विकास कार्यों को गति देना है। यह मूल रूप से इलाहाबाद जनपद के झूंसी निवासी नितिन कुमार चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं।
चक हुसेनपुर चौकिया निवासी बलिराम यादव तथा विद्या देवी के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव की सफलता पर परिजनों के साथ गांव के लोग भी खुशी मना रहे है। वे लेखा परीक्षा अधिकारी पद पर नियुक्त हुए हैं। हाई स्कूल श्री जानकी इंटर कालेज रुहीपुर से तथा इंटर की पढ़ाई राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर से हुई। इसके बाद वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि वह इस परीक्षा में चयनित हुए। इस सफलता का श्रेय वह अपने बड़े पिता रामकेर यादव को देते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा प्रेरणा प्रदान किया।
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के राजापुर निवासी कृष्णकान्त राय पंकज का चयन डीपीओ के पद पर हुआ है। इसके पूर्व वह बलिया जनपद में जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

...................................................
1 - रैंक- 6वां
आशुतोष कुमार राय- बैजलपुर
यूपी लोकसेवा आयोग के पीसीएस-2016 के परिणाम के अनुसार मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बैजलपुर निवासी आशुतोष कुमार राय ने पीसीएस की परीक्षा में प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन उपजिलाधिकारी पद पर किया गया है। आशुतोष के चयन से पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। शनिवार को आशुतोष राय के घर बधाई देने वालों को तांता लगा रहा। आशुतोष का कहना है कि उसने इसके पूर्व 2018 में आईएएस की परीक्षा में 500वीं रैंक प्राप्त की थी। वर्तमान में वह ट्रेनिंग ले रहा है। इसके बाद पूरी लगन और निष्ठा के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटा रहा और अंतत: दोबारा सफलता अर्जित की है। घर वालों का कहना है कि आशुतोष शुरू से ही होनहार छात्र रहा है। उनके चयन से गांव समेत पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता व्याप्त है। वे अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed