फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज ओवर आल चैम्पियन

लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज ओवर आल चैम्पियन

Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज ओवर आल चैम्पियन
गाजीपुर। लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में कला उत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एकल गीत, एकल नृत्य, चित्रकला, वाद्य कला प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज को ओवर आल चैम्पियन घोषित किया।
विज्ञापन

कला-उत्सव का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या सि. अल्फोंसा ने कहा कि कला उत्सव बच्चों के प्रतिभा उन्नयन का एक प्रमुख जरिया है। इससे छात्रों की प्रतिभा का निखार क्रमश: होता रहता है। ललित कला उत्सव में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय विद्यालय बिरनो, आदर्श इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गायन, वादन एवं नृत्य में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की सुधा राव, प्रियंका तिर्की एवं रवीना अव्वल रहीं। इसके अलावा इन प्रतियोगिताओं में केंद्रीय विद्यालय की आकृति एवं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की मतांशा और मोनिका को दूसरा तथा लूदर्स कांवेंट की मधुरिका, प्रीति एवं अंकिता को तीसरा स्थान मिला। स्वर संगीत, कला प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में जयप्रकाश गुप्ता, राजन शर्मा एवं अनामिका शामिल रहे। संजीता एवं नम्रता चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed