{"_id":"5bc77773bdec2269980460cf","slug":"61539798899-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बोलेरो ने आटो को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बोलेरो ने आटो को मारी टक्कर, तीन घायल
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े आटो से टकरा गई। तेज टक्कर की वजह से उछलकर पलटे ऑटो की चपेट में आने से गंगा स्नान करने जा रही दो महिलाओं सहित एक पुरुष घायल गया। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक सहित दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
सब्बलपुर गांव निवासी दो युवक ने बोलेरो चलाना सीख रहे थे। वाहन चलाते हुए वह सब्बलपुर से स्थानीय नगर में आ गए। पांडेय मोड़ के पास जैसे ही वाहन को दिलदारनगर की ओर घुमाया, वैसे ही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मारते हुए हुए पेड़ से टकरा गई। बोलेरो की टक्कर से ऑटो पलट गया। इसकी जद में आने से गंगा स्नान करने जा रही, बहादुरपुर गांव निवासी रामजी शमा की पत्नी पौधारी देवी (50), मुंशी शर्मा की पत्नी बेचनी देवी (55) और फुल्ली गांव निवासी सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने बोलेरो चालक सहित सवार एक अन्य युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्ताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बोलेरो सहित उसमें सवार दो युवकों के साथ आटो को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।