{"_id":"5b23f5b74f1c1bac6e8b7fcf","slug":"61529083319-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन चौपाल में दी गई.योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन चौपाल में दी गई.योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भाजपा की तरफ से जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में शामिल लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई जनोपयोगी, महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन योजनाओं के लाभ से लाभान्वित होने का तरीका बताया गया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार खंड विकास कार्यालय मुहम्मदाबाद के परिसर में आयोजित चौपाल में सांसद भरत सिंह ने लोगो की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई जनोपयोगी, महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सांसद भरत सिंह ने योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को खड़ा करा उनसे मिले सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जो लोग अभी सुविधा से वंचित हैं, उन्हें योजनाओं का शीघ्र लाभ मिले, इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी दिलवाई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, उपजिलाधिकारी कमर अली, तहसीलदार रामाश्रय, क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, समाजसेविका मीरा राय, सतीशचंद्र राय गुडडू, डा. नीरंजन प्रसाद, डा. रविंद्र प्रसाद, विनय राय, प्रहलाद राय लाला, धमेंद्र सिंह, गामा सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव एवं संचालन सूर्यभान कुमार राय ने किया। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान रखने वाले 10 लोगों को सांसद ने सम्मानित किया तथा दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किया गया। मनिहारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नसीरपुर में पूर्व प्रधान रामजी सिंह के आवास पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रभुनाथ चौहान, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, लालजी सिंह, अजय राय, तपेश्वर यादव, नयन प्रकाश राय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सतीश दुबे, सुरेंद्र यादव, रामजन्म सिंह, विजय यादव, अनिल सिंह, रामअवध यादव, राजू शर्मा, अजय, भगवती चौहान, कमलेश शर्मा, रामनगीना यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कपिलदेव राय एवं संचालन लालजी सिंह ने किया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने को कहा। इस मौके दुर्गविजय शर्मा, गुलाब कुशवाहा, मनोज यादव, बबलू सिंह, राममूरत चौहान, रामाश्रय चौहान, रामलखन मौर्या, अखिलेश कुशवाहा, जयहिंद कुशवाहा आदि उपस्थित थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मनियर गांव में क्षेत्रीय विधायक अलका राय की तरफ से जन चौपाल लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव गिरांव के हर पात्र तक केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सरकार किसान , गरीब तथा हर तबके के लिए बहुत अच्छी अच्छी योजनाएं चला रही है। जानकारी के अभाव में यह लोगों की पहुंच से दूर है। इसे हर पात्र तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। चौपाल में सिद्धनाथ राम, रविकांत उपाध्याय, राजेश राय, सतीश राय, रविनाथ राय, भृगुनाथ पांडेय, पप्पू कुशवाहा, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामाधार कुशवाहा तथा संचालन विनोद कुमार राय ने किया।