{"_id":"5aa566b14f1c1b00768b4ef9","slug":"61520789169-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक रविवार को एमएएच इंटर कालेज में हुई। इसमें 15 मार्च को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय वाराणसी में आयोजित मंडलीय धरना एवं 14 तथा 15 अप्रैल को महाराणा प्रताप इंटर कालेज गोरखपुर में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही 17 मार्च से वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने एवं सेवा शर्तों की विनियमावली को लागू करने के लिए वित्तविहीन शिक्षक संगठनों के मूल्यांकन बहिष्कार का समर्थन आदि के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुबच्चन सिंह यादव ने जिले के सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 15 मार्च को मंडलीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके लिए जिला मुख्यालय से रिजर्व बस सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि गोरखपुर में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए शिक्षक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होंगे। इस मौके पर डा. रामबदन सिंह, रामजन्म सिंह, बसंत सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सलाउद्दीन अहमद, शिवजी सिंह, बृजेश सिंह, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव तथा वित्तविहीन शिक्षकों में रामजन्म सिंह यादव, कालिका सिंह यादव, रमेशसिंह यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जनपदीय मंत्री भानूप्रताप सिंह ने किया।