फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मंदिर परिसर में पुजारी का शव रखकर लोगों ने दिया धरना

मंदिर परिसर में पुजारी का शव रखकर लोगों ने दिया धरना

Mon, 24 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मंदिर परिसर में पुजारी का शव रखकर लोगों ने दिया धरना
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के माढ़ूपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर सात दिन पहले लुटेरों ने अष्टधातु और चांदी की मूर्ति लूटने के साथ पुजारी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार को मंदिर के पुजारी की मौत हो गई थी। सोमवार को पुजारी का शव मंदिर पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मंदिर परिसर में शव को रखकर लोग धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण और मुहम्मदाबाद एसडीएम मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे तो अधिकारियों ने इसकी सूचना डीएम और एसपी को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने पुजारी के शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया।
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर पर बीते 18 जुलाई को लुटेरों ने मूर्ति लूटने के साथ ही पुजारी महंत विजय राघव दास को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। बीते 23 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज सुबह करीब छह बजे पुजारी का शव मंदिर पर पहुंचते ही आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला और एसडीएम शिवप्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मांग पत्र एसडीएम को देकर ग्रामीण मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही कुछ देर बाद डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डीएम को मांग पत्र सौंपकर चोरी गई मूर्तियां जल्द से जल्द बरामद कर अपराधियों को गिरफ्तार करने तथा पुजारी की विधवा को 20 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि मूर्तियों की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा जल्द होगा। इस पूरे मामले को एसपी स्वयं देख रहे हैं। पुजारी की विधवा को सहायता के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। चहारदीवारी निर्माण पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक से लिखवा कर दें जल्द ही निर्माण करा दिया जाएगा। भाजपा नेता वीरेंद्र राय ने स्थानीय थाने के एसओ को हटाने और राजेश राय बागी ने मंदिर पर पुलिस की तैनाती की मांग की। इस पर एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि मामले का खुलासा जल्द होगा। पुलिस की तैनाती भी मंदिर परिसर में कर दी जाएगी। तब जाकर ग्रामीण धरना समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा घाट की तरफ रवाना हुए। इस मौके पर बृजभूषण दूबे, जयराम तिवारी, विजयशंकर राय, महेंद्रनाथ राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed