{"_id":"596ba8e74f1c1bb5018b4757","slug":"61500227815-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कानूनगो और लेखपालों को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कानूनगो और लेखपालों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए समाधान दिवस में शनिवार को फरियाद लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता की लेखपाल एवं कानूनगो ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने फरियादी को थाना में बैठा दिया था। चार घंटे बाद फरियादी को छोड़ा। मामले का पता चलने पर इसी दिन देर शाम एसडीएम सत्यम मिश्र ने कानूनगो एवं दो लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के डहराकला गांव में खलिहान की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव गांव के बृजेश मौर्या के साथ समाधान दिवस में पत्र देने कोतवाली पहुंचे थे। संजय के मुताबिक उसने एसडीएम को पत्र दिया तो एसडीएम ने कानूनगो लालता यादव एवं हलका लेखपाल नवनीत श्रीवास्तव से मामले के बारे में जानकारी ली। कानूनगो एवं लेखपाल ने बताया कि निर्माणकर्ता अपनी जमीन में निर्माण कर रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच करने को कहा और सादात थाना चले गए। इस बीच वहां मौजूद कानूनगो लालता यादव, लेखपाल नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि संजय ने करीब छह माह पहले हम लोग गांव में पैमाइश करने गए थे तो हमारे साथ दुर्व्यवहार किया था। इतना सुनते ही सैदपुर लेखपाल धीरेंद्र कुमार सिंह, कानूनगो लालता यादव तथा हलका लेखपाल नवनीत श्रीवास्तव ने फरियादी संजय यादव की पिटाई कर दी थी। सिपाहियों ने बीच-बचाव किया था और संजय को थाना में बैठा दिया था। घटना की जानकारी होने पर जब भाजपा के लोगों ने दबाव बनाया तो संजय को शाम चार बजे छोड़ा गया। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक संजय को थाना में बैठाया गया था। इस संबंध में एसडीएम सत्यम मिश्र ने कहा कि इस घटना जानकारी मिली है। इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानूनगो एवं दोनों लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।