फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   60 buses being run in 80 of the fleet, many of them also sour

बेडे़ की 80 में चलाई जा रहीं 60 बसें, इनमें भी कई खटारा

Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
60 buses being run in 80 of the fleet, many of them also sour
कोरोना काल के बाद रोडवेज की स्थानीय डिपो की 80 बसों में सिर्फ साठ ही चलाई जा रही हैं। इनमें भी अधिकतर खटारा हैं। इनमें खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। शीटें भी सही सलामत नहीं हैं। ये बसें कहां दगा दे जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम की स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 80 बसें हैं। इनमें से साठ बसों का ही संचालन किया जा रहा है। डिपो से विभिन्न महानगरों दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी के साथ ही मऊ, आजमगढ़ और बलिया के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो की कई बसें हैं जो अपना निर्धारित मानक दस से ग्यारह लाख किमी की दूरी का पूरा कर चुकी हैं। ये बसें बार-बार मरम्मत कर विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही हैं। अक्सर ये बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं और ऐसी दशा में परिचालक को अपने यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाना पड़ता है। रोडवेज की अधिकतर बसों की स्थिति यह है कि किसी में दो तीन खिड़कियों में ही शीशे होते हैं। शीटें भी फट चुकी होती हैं। कुछ बसों में तो इनके साथ कई स्थानों पर एल्युमिनियम की चादर उखड़ी होती है जिसमें फंस कर यात्री के कपड़े फट जाते हैं। खिड़कियां दुरुस्त न रहने के कारण यात्रा के दौरान खिड़की के पास बैठे यात्री धुल धुसरित हो जाते हैं। कुछ बसों की छत जर्जर है जिससे बारिश होने पर पानी टपकता है। इसके चलते यात्रियों को सीट छोड़ दूसरी सीट पर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
डिपो की प्राथमिकता यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।- वीके पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, गाजीपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed