फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   56.54 percent turnout amid sporadic incidents

छिटपुट घटनाओं के बीच 56.54 फीसदी मतदान

Tue, 08 Mar 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
56.54 percent turnout amid sporadic incidents
मुहम्म्मदाबाद के अंसारी इण्टर कालेज में मतदान करने के लिए कतार मे खड़े लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मत प्रतिशत में सवा तीन फीसदी की गिरावट के साथ सातों विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। इस बार कुल 56.54 फीसदी मतदान हुआ और साल 2017 में 59.81 फीसदी मतदान हुआ था। मत प्रतिशत में गिरावट से कयासों का बाजार गरम है। वहीं, गंगा पार के जमानिया और मुहम्मदाबाद विधानसभा समेत जंगीपुर विधानसभा के कुछ बूथों पर मतदान पर्ची, कार्यकर्ताओं में भिड़ंत और वोटर लिस्ट में नाम को लेकर झड़प और नारेबाजी की घटनाएं प्रकाश में आईं।
विज्ञापन

पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह से ही पहुंचने लगे थे। मतदान बेहद शांतिपूर्ण और सुनियोजित तरीके से शुरू हुआ। सात बजे तक अधिकांश बूथों पर लोगों की लाइन लग गई थी। लोग मतपर्ची लेकर बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, पहली नोकझोक की सूचना 8.30 बजे के करीब मुहम्मदाबाद विधासनभा के नवली गांव से आईं। जहां सपा और भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपने पार्टी के पक्ष में मतदान दिलाने की अपील के दौरान भीड़ गये। पुलिस और प्रत्याशियों की ओर से मामले को शांत कराया। वहां दोनों पक्ष में ईंट भी चली लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इसके बाद जमानिया विधानसभा के उसियां में फर्जी पर्ची का मामला सामने आया। ऐसा ही एक मामला मुहम्मदाबाद विधानसभा के रसूलपुर हबीबुल्लाह में मतदाता पर्ची फाड़ने का मामला प्रकाश में आया। जंगीपुर विधानसभा के कलवरा बूथ पर 100 दलित महिलाओं ने वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन इन छिटपुट घटनाओं का मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा। अपनी गति से हर तरफ मतदाता आते गये और शाम छह बजे तक सुचारू ढंग से मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के मुकाबले जनपद के मतदान में 3.27 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि जखनिया विधानसभा में मत प्रतिशत में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जो 60.08 के मुकाबले इस बार 60.71 फीसदी रहा। इसके अलावा अन्य छह विधानसभा सीटों पर मत प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है। मत प्रतिशत में इन परिवर्तनों को लेकर कयासों का बाजार गरम है। ऐसे में राजनीति के पंडित हर सीट पर करारा मुकाबला मान रहे हैं। साथ ही जीत-हार का अंतर भी बहुत ज्यादा नहीं मान रहे हैं। क्योंकि सपा के पक्ष में यादव, मुस्लिम राजभर की तिकड़ी के मुकाबले भजपा के सवर्ण का एकमुश्त वोटों के साथ अनुसूचित और ओबीसी वोटों कितना सट पाया है। इसका अंदाजा लग नहीं रहा। ऐसे में किसी भी सीट पर किसी पार्टी को क्लीन स्विप की स्थिति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहूराबाद विधानसभा
मतदान तक आते-आते जहूराबाद विधानसभा का घमासान सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के कालीचरण राजभर के बीच हो गई। ओमप्रकाश राजभर को यादव, मुस्लिम और चौहान का एकमुश्त वोट मिलता दिखा। साथ ही राजभर वोटों में आधा-आधा वोट ओम प्रकाश राजभर और कालीचरण राजभर के बीच बंट गया। भाजपा के कोर वोटर ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य वोटों ने जमकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। साथ ही बसपा प्रत्याशी शादाब फातिमा तीसरे नंबर पर जाती दिखीं।
जंगीपुर विधानसभा
जंगीपुर में सपा और भाजपा के बीच कारारा मुकाबला हुआ। सपा प्रत्याशी विरेंद्र यादव के पक्ष में यादव, मुस्लिम और राजभर वोट एकमुश्त रहा। यहां हरिजन वोटों पर सेंधमारी हुई। जिसका फायदा सपा और भाजपा प्रत्याशी के खाते में गया है। भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा को सवर्ण वोटरों के साथ एकमुश्त कुशवाहा वोट मिलता दिखा।
जमानिया विधानसभा
जमानिया विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। यहां मुस्लिम वोटर सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच बंटता दिखा। वहीं, दूसरी ओर अधिकांश सवर्ण वोटर भाजपा के पक्ष में रहा। सपा प्रत्याशी को यहां कुछ मुस्लिम और कुछ कुशवाहा वोट मिले हैं। वहीं, बसपा के हरिजन वोटरों में बिखराव की स्थिति बन रही है। इस बिखराव का फायदा जिसे मिलेगा उसका वोटों का गुणा-गणित मजबूत हो जाएगा।
मुहम्मदाबाद
इस बार मुहम्मदाबाद में भाजपा प्रत्याशी अलका राय को भूमिहार समेत सवर्णों का अधिकांश वोट मिलता मालूम हुआ। साथ ही हरिजन वोटरों का रूख भी भाजपा की ओर देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी मन्नू अंसारी को यादव, मुस्लिम, कुछ हरिजन और राजभर वोट मिलता दिख रहा है। ऐसे में इस सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच करारा मुकाबला है।
सैदपुर
इस सीट पर सपा और भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने रहे। यहां अनूसूचित वोट सपा और भाजपा प्रत्याशियों के खेमें में बंटता नजर आया। वहीं, सपा के यादव, राजभर वोट यहां भी एकमुश्त होकर सपा के पक्ष में गये। ऐसे में इस सीट पर सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच सिमटती नजर आई।
जखनियां
इस सीट पर अप्रत्याशित ढंग से मुकाबला भाजपा और सुभासपा प्रत्याशी के बीच रहा। वोटरों ने इन्हीं दो प्रत्याशियों को लड़ाई में मानकर वोट किया है। साथ ही बसपा के परंपरागत वोटरों में यहां भी बिखराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

सदर
इस सीट पर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच आमने-सामने का टक्कर है। भाजपा के पक्ष में सवर्ण और बिंद वोट एकमुश्त रहा। वहीं, सपा के पक्ष में यादव, मुस्लिम और राजभर के साथ कुछ वैश्य वोटों की सेंधमारी हुई है। इसके अलावा हरिजन वोट भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच बंटते नजर आए। ऐसे में भाजपा और सपा के बीच ही अंत तक वोट बंटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed