फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   54 bighas of wheat crop burnt due to fire

Ghazipur News: आग से 54 बीघा गेहूं की फसल जली

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
54 bighas of wheat crop burnt due to fire
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आग में 54 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। क्षेत्रीय लेखपालों ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। सिधागरघाट : कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव कोड़रा कस्बनिया में दोपहर एक बजे अचानक आग लगने सेचार बीघा गेहूं और अरहर की फसल जल गई। तेज हवाओं के कारण थोड़ी देर में ही आग विकराल होकर बगीचे में फैल गई। लोगों ने अपने निजी संसाधनों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं आग की चपेट में आकर छह पेड़ भी झुलस गए। मुन्नु पांडेय की एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल और सूर्यनाथ राय, अमरनाथ राय, रामानंद साहनी की अरहर की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग इतनी तेज थी कि चन्नाधार पांडेय, सिघाडू राजभर, मोहन पांडेय आदि का पेड़ जल गया। दिलदारनगर : चित्रकूट गांव के पश्चिम सिवान में आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान जफीर, जलील खान, जमील खान ,मुजम्मिल खान, इमरान खान, वसीम खान, जसीम खान, रुस्तम खान, अफसर खान, नौशाद खान,हाजी वसी उल्लाह खान, मंजूर खान, मतलूब, अंजुम आसिफ, रेहान अलाउद्दीन और फिरोज की गेहूं की फसल का नुकसान हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed