{"_id":"66aabf6405e9c99bbf045784","slug":"520-lakh-smart-meters-will-be-installed-in-three-years-one-thousand-have-already-been-installed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-118445-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीन वर्षों में 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे, एक हजार लग चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीन वर्षों में 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे, एक हजार लग चुके
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में तीन वर्षों में 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके लिए बिजली निगम की ओर से आंध्र प्रदेश की कंपनी जीएमआर से अनुबंध किया गया है। कंपनी दस वर्षों तक सर्विस देगी। इस बीच स्मार्ट मीटर में कोई तकनीकी दिक्कत आने पर कंपनी उसे ठीक करेगी।
जिले में चरणवार तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। सबसे पहले सरकारी कॉलोनियों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसी स्मार्ट मीटर लगाने के तहत नगरीय निकायों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले में कुल आठ नगर निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्र है। नगरीय निकायों में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में इसकी कवायद शुरू की जाएगी। घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा ट्रांसफार्मर और फीडरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है। वहीं जिले में लगभग दस हजार बड़े उपभोक्ता हैं। वरीयता के आधार पर इनके यहां भी पहले स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से नगर के अंदर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं आने वाले दिनों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गठित की गई 30 टीमों को बढ़ाकर 90 तक किया जाएगा। पांच टीमों पर कंपनी की ओर से एक सुपरवाइजर रखा गया है, जो टीम के कार्यों की देखरेख करता है।
30 टीमें करेंगी कार्य
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 30 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य रखे गए हैं। इनमें एक टेक्नीशियन और एक हेल्पर शामिल है। बाद में टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हो रहा सर्वे
स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कंपनी की ओर से दुल्लहपुर, जखनिया, बाराचवर, जमानिया, सैदपुर आदि क्षेत्रों में सर्वे चल रहा है। इस कार्य में 40 टीमें लगाई गई हैं। वहीं जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बीते 25 जून से शुरू हुआ है। अब तक नगर समेत रौजा क्षेत्र में एक हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
कृषि कार्य को मिलेगी छूट, बिजली चोरी पर लगेगी रोक
कृषि कार्य को स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद से छूट दी गई है। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का खेल बंद हो जाएगा। समय-समय पर बिजली निगम की ओर से चलाए जाने वाले चेकिंग अभियान में पता चलता है कि इलेक्ट्रानिक मीटर से बाइपास करके बिजली चोरी की जाती है, लेकिन स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद ऐसी घटनाएं नहीं हो सकेंगी। साथ ही बिजली निगम को बकायेदारी से भी मुक्ति मिल जाएगी। स्मार्ट मीटर लगने पर पहले रिचार्ज कराना होगा, तभी उपभोक्ता बिजली का उपभोग कर पाएंगे।
जिले में 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। अब तक एक हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। चरणवार तरीके से जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। सर्वे और स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर टीमों का गठन कर दिया गया है।- राजेश चौधरी, सर्किल इंचार्ज जीएमआर कंपनी