{"_id":"5bfed704bdec2241595ba464","slug":"51543427844-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर एक माह के लिए धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर एक माह के लिए धरना स्थगित
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर दस दिनों से नगर पालिका परिसर में चल रहा स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का धरना बुधवार को पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि द्वारा मांगों के निराकरण के आश्वासन पर एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया।
15 सूत्री मांगों को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा नगरपालिका के सभागार में दस दिनों से धरना दिया जा रहा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ आंदोलन को समर्थन देते हुए आवाज बुलंद की। कहा कि मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और धार दिया जाएगा। आज नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के प्रतिनिधि और पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे। लोगों से बातचीत करते हुए एक माह के अंदर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। अध्यक्ष सदन सिंह यादव और मंत्री संजय रावत ने एक माह के लिए आंदोलन को स्थगित करते हुए चेतावनी दिया कि यदि निर्धारित समय पर मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो संगठन पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर अनंत सिंह, ओमप्रकाश यादव, अमित श्रीवास्तव, मिश्रीलाल, जमुना यादव, अशोक सिंह, प्रमोद मिश्रा, सुरेंद्र राम, रामजी, कृष्णानंद मिश्रा, आनंद कुमार रावत, श्यामनरायन सिंह, धनमान यादव, नौशाद आलम, रफीउद्दीन आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संरक्षक रजराज रावत तथा संचालन रामवचन यादव ने किया।