फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार वष में सरकार ने बनवाएं लगभग 7.5 करोड़ शौचालय

चार वष में सरकार ने बनवाएं लगभग 7.5 करोड़ शौचालय

Thu, 04 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चार वष में सरकार ने बनवाएं लगभग 7.5 करोड़ शौचालय
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ था तब से लेकर 2014 तक जितने शौचालय सरकारी सहायता से बने थे उससे ज्यादा लगभग 7.5 करोड़ शौचालय मात्र चार वर्षों में सरकार की ओर से बनवाए गये हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार की देर शाम लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बाल संध्या कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले 71 प्रतिशत लोग खुले में शौच करते थे जो आज मात्र 20 प्रतिशत लोग खुले में शौच जाते हैं। आज दुनिया का सबसे बडा जनांदोलन अगर इन चार वर्षों में हुआ है तो वह नि:संदेह स्वच्छता का जनांदोलन है। कहा कि आज से 149 वर्ष पहले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म गुजरात में हुआ था। मैं पिछले दिनों डरबन गया उस स्टेशन पर भी गया जहां गांधीजी को ट्रेन से उतार दिया गया था। गांधीजी पैदा भले ही गुजरात में हुए थे लेकिन महात्मा तो उनको दक्षिण अफ्रीका ने बनाया है यह मैं मानता हूं। कहा कि गाजीपुर के बच्चे इतने प्रतिभाशाली, कुशल एवं प्रवीणता से संपन्न है। बाल संध्या कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं की ओर से विभिन्न सभ्यता, संस्कृति पर आधारित शैक्षिक एवं जन चेतना को जागृत करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विभिन्न 25 विद्यालयों में प्रत्येक आठ लाख 50 हजार की लागत से बने शौचालयों, छह सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। स्मार्ट स्कूल व्यवस्था के तहत 30 विद्यालयों में पूरी तरह से सभी स्मार्ट कक्षाओं के सुसज्जित सिस्टम को राज्यमंत्री ने प्रदान किया। इसके अलावा बालिका विद्यालय एवं महाविद्यालयों के लिए 50 सेनेटरी मशीन प्रदान की। कॉलेज की छात्राओं को विभिन्न विधा में प्रवीणता के लिए उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा एवं प्रबंधक ने अंगवस्त्रम एवं फादर विक्टर ने पौधा देकर सम्मानित किया। उनके आगमन पर सम्मान स्वरूप एनसीसी छात्राओं ने गार्ड आफ आनर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय,आभा कुमार, हुवाव,भावना सिंह, रमेश, विकास सिंघारे, डा निहाल अंशुमन, जितेंद्र मोहन शुक्ला, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संचालन हरिनारायण हरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed