{"_id":"5b955e65867a557f365c1e31","slug":"51536515685-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की रात बड़ी सफलता मिली। उसने एक कुंतल 710 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्कर लम्बे समय से इस काम में लिप्त हैं।
उन्होंने बताया कि दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार अपनी टीम के साथ दुल्लहपुर के जलालाबाद मोड़ पर रात में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब पौने दो बजे उन्हें गाजीपुर की तरफ से एक टवेरा वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस ने वाहन को रुकवा लिया। डिक्की की तलाश लेने पर एक बोरे में रखा एक कुंतल 710 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुर्कीकला गांव निवासी विष्णु खरवार और असम के उदालगुड़ी जिले के सुंदरदयाल अगेली गांव निवासी राजू महतो बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आजमगढ़ के लिए उनके गांजा की यह तीसरी खेप थी। वह इस काम में काफी समय से लिप्त हैं। पुलिस कप्तान ने इस कामयाबी के लिए दुल्लहपुर थाना पु लिस टीम को दस हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।