{"_id":"5b75c49442c7927fef385049","slug":"51534444692-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह फतेउल्लाहपुर निवासी निर्भय कुमार तिवारी और उसकी पत्नी अनीता (33) के बीच बच्चों के टिफिन बनाने को लेकर हुए विवाद में बात काफी आगे बढ़ गई। दोनों में कहासुनी के बाद नाराज अनीता ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत से लगे पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गई। पशुओं को चारा देने के बाद पति जब घर वापस आया तो दरवाजा बंद था। दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर पत्नी को पंखे से लटकता देख वह भौचक रह गया। उसने जल्दी से पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतका के पति निर्भय कुमार तिवारी और उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मृतक अनीता का मायका धर्मपुरा कासिमाबाद निवासी उदय नारायण उपाध्याय के यहां है। पुलिस की माने तो अनीता की शादी 2005 में हुई थी। उसके दो बच्चे निकिता 12 और अमन सात साल के हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।