फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पर्यावरण संवर्धन पर हुआ मंथन

पर्यावरण संवर्धन पर हुआ मंथन

Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संवर्धन पर हुआ मंथन
गाजीपु्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में विभिन्न इलाकों में पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया गया। कहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया तो तो कहीं डिजिटल मेला आयोजित कर पर्यावरण के महत्व को समझाया गया। बताया गया कि कौन सी चीजें पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं और धीरे धीरे कैसे धरती के संतुलन को ये नष्ट कर रही हैं, वहीं यह भी बताने की कोशिश की गई कि इनसे बचाव कैसे किया जा सकता है। विभिन्न संगठनों, कॉलेजों तथा एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर मंगलवार को एक साथ कई कालेजों में छात्र-छात्राओं तथा गुरुजनों ने पौधे लगाए और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तक तय की गई।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लए वृक्षों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों को कम से कम अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों को लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। इनकी ठीक से देखरेख न होने की वजह से पौधे वृक्ष बनने से पहले ही सूख जाते हैं। मंगलवार को पौधरोपण के समय मुख्य रूप से गनेश्वर राय, सम्राट भौमिक, विवेक कुमार, प्रिंस विश्वकर्मा, कल्लू यादव आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य हरिशंकर राय ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में छात्रों ने पौधरोपण किया। महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए हरियाली आवश्यक है। पेड़ पौधे जीवनदायी है। शशांक उपाध्याय ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर गौरव तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, अमन, शशांक राय नायडू, अनुराग पाठक, ओम मिश्रा, मधुसूधन दूबे, हिमांशु आदि ने पौधरोपण किया। उधर, पीजी कॉलेज में एनसीसी आफिसर के नेतृत्व में आयोजित पर्यावरण जागरूकता अभियान में डॉ. डीआर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ होता है चारों ओर से ढकने वाला आवरण। यह जितना शुद्ध रहेगा, हमारा जीवन उतना ही सुरक्षित रहेगा। अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार ने भी पोधरोपण के लोगों का आह्वान किया। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार रामजानकी पोखरे पर आयोजित समारोह में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने पर्यावरण की महत्ता को बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। वक्ताओं में सोनू सिंह यादव, विवेक जायसवाल, आनंद यादव, कमलेश यादव, कृष्णा यादव, प्रिंस गुप्ता, शैली अली, शादाब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed