{"_id":"59f388e84f1c1b9e678b7e7b","slug":"51509132520-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर पंप कैनाल पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर पंप कैनाल पर किसानों ने दिया धरना
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न सवालों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में किसानों ने चोचकपुर लघु डाल पंप कैनाल पर धरना दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नहर के कर्मचारी अधिकांश ड्यूटी से गायब रहते हैं। नहर का पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे फसलें सूख रही हैं। इस कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई के नाम पर बिना सफाई किए अवैध धन की निकासी कराई जा रही है, इसकी जांच कराई जाए। 200 केवी के बंद मोटर की मरम्मत कराकर उसे चालू कराकर पूरी क्षमता के साथ नहर में पानी छोड़ा जाए। नहरों की सफाई को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। यही कारण है कि नहरों की सफाई नहीं हो पा रही है और किसानों को सिंचाई का संकट झेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां सरकार किसानों के विकास की बात कर रही है। वहीं उन्हें विभिन्न तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। धरना के अंत में छह सूत्री मांगों का पत्रक अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर खंड चोचकपुर को सौंपा गया। धरना में केशव यादव, रमाकांत राम, फूलचंद चौरसिया, मकसूद यादव, श्रीकांत यादव, राजेश वनवासी, विजय मल, योगेंद्र प्रताप भारती, साधू बिंद आदि ने विचार व्यक्त किए।