{"_id":"5991e0ec4f1c1b555f8b46e5","slug":"51502732524-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दिनदहाड़े काली मंदिर से एक लाख के आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दिनदहाड़े काली मंदिर से एक लाख के आभूषण उड़ाए
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदीलपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर सोमवार को चोरों ने काली मां की मंदिर से एक लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। जब गांव की महिलाएं पूजा करने मंदिर पहुंचीं, तो अंदर का दृश्य देखकर वह अवाक रह गई। घटना की जानकारी होते ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मंदिर का पुजारी रविंद्र यादव ने बताया कि सुबह में पूजा पाठ के बाद दोपहर में मंदिर का कपाट बंद कर वह घर भोजन करने गए थे। दोपहर में कुछ महिलाएं पूजन के लिए जब मंदिर पहुंची तो देखा कि मंदिर के मुख्य गेट पर लगे दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने चांदी के मुकुट, सोने की दोनों आंखें और सोने की उनकी नथिया चुरा ले गए थे। चोरी की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मंदिर के पुजारी रविंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोरों ने चांदी का 20 भर का मुकुट, करीब एक भर के सोने की दोनों आंख और सोने की नथिया चुरा ली। तहरीर के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।