फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भारत माता की जय के साथ तिरंगा लहराते चल रहे थे कार्यकर्ता

भारत माता की जय के साथ तिरंगा लहराते चल रहे थे कार्यकर्ता

Mon, 14 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
भारत माता की जय के साथ तिरंगा लहराते चल रहे थे कार्यकर्ता
गाजीपुर। भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते और तिरंगा लहराते चल रहे थे। शहर में सरजू पांडेय पार्क से निकली यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय की प्रतिमा पर संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने माल्यार्पण किया। इसके बाद बाइक पर निकली यात्रा ओपियम फैक्ट्री गेट, महुआबाग होते हुए यात्रा मिश्रबाजार तिराहे पर पहुंची जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा लालदरवाजा, चीतनाथ, नखास, उर्दूबाजार, नबाबगंज होते हुए जमलापुर में सभा में परिवर्तित हो गयी। इस अवसर पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि राष्ट को विश्व शिखर पर स्थापित करना आज हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। यात्रा के आगे-आगे भारत माता की पुष्प सुसज्जित प्रतिमा वाहन पर देश भक्ति गीत बज रहा था। तिरंगा यात्रा में मंत्री प्रतिनिधि सुनील सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, सुमित तिवारी, राजेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज बिन्द, पवनजय पांडेय, अमरेश गुप्ता, अखिलेश राय, लव जायसवाल, अजय कुशवाहा, शशिकान्त शर्मा, अविनाश सिंह, रंजन तिवारी, दीपक सिंह आदि शामिल थे। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर तिरंगा यात्रा का स्वागत पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद राय ने किया। जंगीपुर एवं बिरनो मंडल में तिरंगा यात्रा का स्वागत ओमप्रकाश गुप्ता, मंटू सिंह, जितेन्द्र रावत, अभय मौर्या, अनिल सिंह, संकठा मिश्रा, राकेश यादव, श्यामबली मद्धेशिया, गोवर्द्धन बिन्द ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार भाजपाकार्यकर्ताओं ने तहसील के पास से स्टेशन तक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, रामशंकर उपाध्याय, सुनील सिंह, संतोष वर्मा, ओमकारनाथ यादव, श्रवण गुप्ता, संजय, अवधेश सिंह आदि उपस्थित थे। सादात संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में भाजपा नेता शिवानंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। मां चंडी धाम पर आयोजित सभा में वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय, धीरज तिवारी, दिनेश राय, धर्मेंद्रनाथ राय, विजय निषाद, निरंजन शर्मा, मनोज खरवार, कालीचरण, गोरख चौहान, सत्यप्रकाश बरनवाल, श्यामबिहारी वर्मा, फैजान खान, विजेंद्र पाल, ओमप्रकाश गुप्ता, बब्बन सिंह एवं धनंजय प्रधान आदि उपस्थित थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार जमानिया विस के पूर्व प्रभारी रमाकान्त सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पंकज राय, सोनू गुप्ता, दिनेश प्रधान, रमाशंकर जायसवाल, अमित कुमार, राहुल जायसवाल, अजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, सुरेश कश्यप, दिलीप जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, उमेश यादव, राजकुमार, उमेश, दीपक, चन्दन, विकास चौबे, अमित, दिनेश प्रधान, जितेंद्र, अजय, जनार्दन, हरलेश, नरेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।कई अन्य ग्रामीणों क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विधायक अलका राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहनिंदा से तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक होते हुए शहीद पार्क में पहुंची। यहां आजादी की लड़ाई में शहीद हुए डा. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आजादी की लड़ाई में शहीद हुए अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा में विधायक प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, वीरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, तेजबहादुर यादव, प्रमोद राय, संजू जायसवाल, कृपाशंकर राय, रामबहादुर तिवारी, पुर्णेंदु राय, रामजी गिरी, विनोद राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed