{"_id":"59762f3c4f1c1b45628b477a","slug":"51500917564-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बस्ते का बोझ, न स्कूल में सजा, पढ़ने लिखने में अब आएगा मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बस्ते का बोझ, न स्कूल में सजा, पढ़ने लिखने में अब आएगा मजा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान की जिला स्तरीय रैली का आयोजन सोमवार को किया गया। टाउन हाल स्थित तहसीली स्कूल के पास इसका शुभारंभ जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने हरी झंडी एवं कबूतर उड़ाकर किया। रैली में शामिल बच्चे संविधान की यही पुकार, सबको शिक्षा का अधिकार तथा न बस्ते का बोझ, न स्कूल में सजा, पढ़ने लिखने में अब आएगा मजा आदि नारा लगाते लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
टाउन हॉल स्थित तहसीली स्कूल से निकली रैली लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी होते हुए राइफल क्लब परिसर में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी अपने विकासखंड में यह सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक ग्रामसभा में स्कूल चलो अभियान की रैली उत्साह के साथ निकाली जाए, जिससे आम जनमानस में शिक्षा एवं नामांकन के प्रति जागरूकता बढ़े। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्त ने अधिक से अधिक नामांकन कराने पर बल दिया। इस अवसर पर उप बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मुन्ना प्रसाद, एबीएसए राघवेंद्र सिंह, उदयराज मौर्य, अखिलेश झा, अनुपम गुप्त, बीबी पांडेय, अनंत सिंह, डॉ. दुर्गेश सिंह, अदनान अहमद, पीयूष श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, जेपी पांडेय, अरविंद उपाध्याय, डॉ. दीनानाथ, प्रमोद उपाध्याय, इसरार अहमद, जयप्रकाश पांडेय, सुधीर सिंह, विपिन सिंह, रामविलास कुशवाहा, मनीष सिंह, संतोष कुशवाहा, आनंद यादव, राजेश्वर चौहान, अवधेश यादव, रामप्रकाश राय आदि उपस्थित थे।