फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   431 suspects are awaiting report

431 संदिग्धों की रिपोर्ट का है इंतजार

Mon, 25 May 2020 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
431 suspects are awaiting report
गाजीपुर। जिले में सोमवार को कुल 29 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। अब तक कुल 2023 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें से 431 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस समय गाजीपुर में कुल 78 मरीज हैं, जिसमें से सात ठीक हो चुके हैं। जबकि 71 मरीज अब भी एक्टिव हैं। इस समय कुल 34 हाटस्पाट बनाए गए हैं। आज भी 54 बसों से सेवराई और जमानिया तहसीलों में करीब 12 सौ प्रवासी पहुंचे हैं। इधर अब तक कुल सात मरीज ठीक भी हो चुके हैं। हाल ही में ठीक होने वाला मरीज खिजिरपुर का था जिसे गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में ही जिले में कोरोना के ताबड़तोड़ पांच मरीज मिले थे। इसमें तीन बाहर से आए जमाती थे जिसमें दो देहरादून तथा एक सहारनपुर का था। बाद में एक और मरीज दिलदारनगर में पाया गया। पहले इन मरीजों को मुहम्मदाबाद लेवल वन के अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा था लेकिन बाद में सभी को वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में भेज दिया गया। इलाज के बाद वाराणसी से ठीक होकर पहले पांच मरीज आए। इसके बाद जमातियों के ही संर्पक में आई शहर की एक महिला भी कोरोना से संक्रमित हो गई। इसकी खोज अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में हुई। वह भी ठीक हो गई जिसे घर भेज दिया गया था। इधर अब प्रदेश सरकार महानगरों तथा बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को बसों तथा रेल से बुला रही है जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। नोडल अधिकारी डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि इस समय जरा सी भी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed