फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्कूल के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

स्कूल के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के सुंदरीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन
गाजीपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्होंने इच्छा जाहिर किया कि सभी जनप्रतिनिधि एक-एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लें। इस क्रम में हमने रौजा मिश्रवलिया गांव में एक प्राथमिक विद्यालय की संरचना को विकसित किया। इससे वहां की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला। यह बात संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने प्राथमिक विद्यालय मीरनपुर सक्का के सुंदरीकरण एवं कायाकल्प उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत वर्ष 26 मई को जब हम केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर कार्यक्रम कर रहे थे तो जिले के तमाम गणमान्य लोगों ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था आधुनिक एवं सुदृढ़ हो। उस दिशा में हमने तय किया कि जिले में 100 ऐसे प्राथमिक विद्यालयों को बिना किसी भेदभाव के आधुनिक रूप प्रदान करेंगे। इसमें आने वाले नवंबर माह में 30 विद्यालयों का कायाकल्प कर बच्चों को समर्पित कर दिया जाएगा। कहा कि शिकागो के एक सज्जन हमारे परिचित हैं जो दुनिया भर में बहुत काम करते हैं। हमने उनसे अनुरोध किया कि गाजीपुर में भी थोड़ा काम करिए। उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि जिले में जितने भी विद्यालय हैं उनमें एक उच्चस्तरीय लाइब्रेरी का निर्माण करा दूंगा जिससे बच्चों को पठन-पाठन में आसानी हो। कार्यक्रम में एलएंडटी के डायरेक्टर विकास सिंगारे तथा सुरेश बिंद ने भी विचार व्यक्त किया। बीएसए श्रवण गुप्ता ने सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर आभार प्रकट किया। विद्यालय की छात्राओं आसमां, ज्वाला और जूही ने समूह में सरस्वती वंदना एवं मुख्य अतिथि के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव सिद्धार्थ राय, एसडीएम शिवशरणप्पा, मनोज बिंद, गोपाल राय, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, सोमारू चौहान, मुरली कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, दीपक सिंह, विभा पाल, अभिषेक राय, कार्तिक गुप्ता, शशांक राय, हिमांशु राय, विकास राय, रंजीत कुमार, डा. मोहन जायसवाल, जितेंद्र पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, अविनाश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मीरनपुर सक्का सेखा देवी तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed