फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खुले नाला को पाटने का कार्य हुआ शुरु

खुले नाला को पाटने का कार्य हुआ शुरु

Sat, 04 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खुले नाला को पाटने का कार्य हुआ शुरु
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास नाला खुला होने से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती थी। समस्या से संबंधित खबर एक नवंबर के अंक में ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित की गई। खबर के प्रकाशन के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया और दूसरे दिन दो नवंबर से ही नाला को पटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नाला को पाटने का कार्य शुरू होते ही आवागमन करने वालों के साथ ही आस-पास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मालूम हो महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास महीनों पहले नगरपालिका द्वारा नाला की मरम्मत के लिए सड़क किनारे लंबा-चौड़ा गड्ढा खोदा गया था। पानी निकासी सुचारू होने के बाद गड्डे को जस का तस छोड़ दिया गया। इससे एक तरफ के सड़क की पटरी पूरी तरह से प्रभावित हो गई। गड्ढा की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा रहा था। वहीं जाम के दौरान गड्ढा की वजह से वाहनों के न निकल पाने से लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ रहा था। दिन के उजाले में तो लोगों की नजर इस खतरनाक गड्ढे पर पड़ जा रही थी और वे इससे बच-बचाकर निकल जा रहे थे, लेकिन रात के अंधेरे में खासकर गड्ढे से अंजाम लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे थे। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने नवंबर के अंक में इस खतरनाक गड्ढे की खबर को प्रकाशित किया था। खबर में संज्ञान में लेते हुए दूसरे दिन 2 नवंबर को नगरपालिका कर्मियों को गड्ढा को पाटने के लिए क्षतिग्रस्त नाला के निर्माण की कवायद शुरु कर दिया। लगातार तीसरे दिन शनिवार को ही भी कार्य जारी रहा। कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि एक-दो दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। पालिका द्वारा नाला को पाटने का कार्य शुरु होते ही आवागमन करने वालों के साथ ही आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed