फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं

बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं

Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं
बिरनो (गाजीपुर)। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इसके आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। आलम यह है कि 24 घंटे में सिर्फ छह-सात घंटे ही लोगों को बिजली का दर्शन हो रहा है। इसकी वजह से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं सिंचाई के अभाव में खेती का काम भी प्रभावित हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि समय रहते आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति का आलम यह है कि यह कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। रात-दिन मिलाकर महज छह-सात घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ ही खेती के कार्य में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है। शहाबुद्दीनपुर के गोपाल यादव, भड़सर के कमला पाल, विरनो के चंद्रदेव यादव, जयरामपुर के सत्यनारायण पाल, नसरतपुर के झरफल्ली यादव, बिहरा के भीम यादव, माधोपुर मिश्रौली के शंकर मिश्र, सरदरपुर के दिनेश यादव, ढेबुआ के लहजू कुशवाहा आदि किसानों ने कहा कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। पर्याप्त बिजली न मिलने पर सिंचाई के अभाव में फसल चौपट हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो किसान विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस संबंध में जेई प्रेमचंद ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है जो कटौती हो रही है, वह कंट्रोल से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed