फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3792737 saplings will be planted to make the district green

जिले को हरा-भरा करने के लिए लगाए जाएंगे 3792737 पौधे

Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
3792737 saplings will be planted to make the district green
घटते पेड़ एवं वन क्षेत्रों ने एक नई चुनौती पेश कर दी है। पर्यावरण प्रदूषण की मार से आम जन बेहाल है। वृक्ष हमें न केवल छाया प्रदान करते हैं बल्कि भूमि कटान को रोकने के साथ ही प्रचुर मात्रा में जीवनदायिनी आक्सीजन देते हैं जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पर्यावरण के इसी महत्व को देखते हुए सरकार की ओर से हर वर्ष अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाता है। इस वर्ष जिले को लगभग 37 लाख से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य मिला है। 57 प्रजातियों के इन पौधों को लगाने की जिम्मेदारी लक्ष्य निर्धारित कर 26 विभागों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मानव जीवन को सुखी, समृद्ध एवं संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। वृक्ष वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाते हैं। कार्बन डाई आक्साइड गैस के साथ ही अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना ही असंभव है। शासन के निर्देश पर जिले में पौधरोपण की तैयारी तेज कर दी गई है। पूरे जिले में इस बार जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण अभियान में 57 प्रजातियों के 37 लाख 92 हजार 737 पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें जामुन, नीम, बरगद, पीपल, आम, आंवला, महुआ, नीबू, पपीता, करौंदा, पाकड़, अशोक, हरश्रंगार, शरीफा, कैंथा, सागौन, यूक्लिप्टस, चिलबिल, गंम्हार, शीशम, सहजन आदि पौधों का रोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों सहित कुल 26 विभागों को विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। रोपित किए जाने वाले पौधों में पांच श्रेणी के पर्यावरणीय प्रजाति के पौधे जिनमें ज्यादा आक्सीजन देने वाले, फलदार, चारा पत्ती, इमारती तथा शीघ्र बढ़ने वाले पौधे शामिल हैं। इनमें विभिन्न फलदार प्रजाति के करीब पांच लाख पचास हजार पौधे लगाए जाने हैं। इस पूरे अभियान की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग शासन स्तर से की जाएगी। यह पौधे पूरे जिले में कुल 1920 हेक्टेयर परिक्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

0000
इनसेट
27 पौधशालाओं में तैयार किए गए हैं पौधे
गाजीपुर। वन विभाग की तरफ जिले में तैयार की जा ही मुख्य प्रजातियों में नीम के 74406, पीपल 13653, बरगद 7893, पाकड़ 9920, गूलर 2517, अर्जुन 222161 तथा बेल के 7798 पौधे हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए गाजीपुर की 25 पुरानी एवं दो नई पौधशालाओं में 5864187 विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यहां जो पौधरोपण किया जाना है उनमें वन विभाग 1168407 तथा अन्य विभागों को 2624330 पौध लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट
पर्यावरण विभाग सहित 26 विभागों को मिली है जिम्मेदारी
गाजीपुर। पौधरोपण अभियान की जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है उनमें प्रमुख रुप से पर्यावरण विभाग, सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास, कृषि, बेसिक शिक्षा, ग्राम पंचायत, श्रम विभाग शामिल है। इसके अलावा रेलवे, रक्षा, पशुपालन, सहकारिता, उर्जा, लोक निर्माण, परिवहन, आवास विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 26 विभागों को पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कोट
पौधरोपण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित लक्ष्य के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण जिले के 26 विभागों की ओर से किया जाएगा। इसके लिए सभी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं- गिरीशचंद्र त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed