{"_id":"58e28bca4f1c1b72735b483f","slug":"37-crore-spent-no-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 करोड़ खर्च, नहीं मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 करोड़ खर्च, नहीं मिला लाभ
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोराबाजर स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में 200 बेड के नये जिला अस्पताल का लोकार्पण हुए छह माह बीत चुके हैं। बावजूद अभी तक यह संचालित नहीं हो सका है। तत्कालीन सपा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में अस्पताल निर्माण की स्वीकृत दी थी। करीब 37 करोड़ की लागत से बन रहे इस नए अस्पताल का लोकर्पण भी मुख्यमंत्री कर चुके हैं। बावजूद अभी तक कार्यदायी संस्था की ओर से जिला अस्पताल के नए भवन को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं किया गया है।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश की तत्कालीन सपा की सरकार ने 200 बेड के नए अस्पताल स्थापित करने की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2013-14 में दी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम बलिया की ओर से शुरू की गई थी।
कार्यदायी संस्था को नए जिला अस्पताल के भवन को बीते वर्ष 2016 को सुपुर्द कर देना था। लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। बीते सितंबर माह में एक कार्यक्रम में सम्मलित होने आए तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने जिला अस्पताल का लोकार्पण किया था। इसके बाद भी 200 बेड का नया जिला अस्पताल संचालित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था की ओर से जिला अस्पताल के भवन को स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द नहीं करने से विभाग भी पूरी तरह से सुस्त पड़ा हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जेएम त्रिपाठी ने बताया कि अभी जिला अस्पताल के नये भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से ढिलाई बरती जा रही है।
नये भवन में मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे वार्ड का कार्य अभी अधूरा है। इतना ही नहीं बिजली, लिफ्ट और पाइप का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। िबजली, पाइप आदि काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है।