फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3500 showed interest in payment of dues

बकाया भुगतान में 3500 ने दिखाई रुचि

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
3500 showed interest in payment of dues
बिजली विभाग एक बार फिर बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की मुहिम शुरू किया है। इसके लिए बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर बिल भुगतान में लाभ पाया जा सकता है। साथ ही ग्राहकों की सहूलियत के लिए व्हाट्सएप पर वेबसाइट का लिंक भी भेजा जा रहा। जिसके क्लिक करते ही सीधे वेबसाइट पर पंजीकरण की विंडो खुलेगी। जिस पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा होने के साथ बिजली बिल की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चारों डिविजन में करीब 3500 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कर ओटीएस का लाभ मिल सकता है। जिले भर में ऐसे करीब दो लाख बिजली उपभोक्ता हैं। जिनका बिजली बिल बकाया है। विभाग की घरेलू, वाणिज्यिक और पंप के बिजली बकाया पर 100 फीसदी ब्याज में छूट है। एक लाख तक बकाया होने पर 10 किस्तों में बिल का भुगतान किया जा सकता है। ऐसे ही एक से दो लाख के बीच बकाया होने पर 12 किस्तों में भुगतान किया जा सकता है। अधिशाषी अभियंता-1 मनीष कुमार का कहना है कि बिजली बिल का आनलाइन और आफ लाइन दोनों तरह से भुगतान किया जा रहा है। ओटीएस की सुविधा फिलहाल 30 जून तक है। जिसका लाभ बिजली उपभोक्ता उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed