{"_id":"5c630054bdec22738004f691","slug":"31549992020-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की दुकान में लगी आग, हजारों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के सामने स्थित एक सब्जी की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में 10 हजार नकदी समेत हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आग में दस मुर्गे की झुलस कर मौत हो गई।
दिलदारनगर निवासी रामभुवन कुशवाहा क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के सामने झोपड़ी में सब्जी के साथ ही मुर्गा की दुकान चलाता है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। मध्य रात्रि में पड़ोसी झोपड़ी से आग की लपटें उठते देखा और इसकी जानकारी दुकानदार को दी। सूचना मिलते ही रामभुवन परिवार के सदस्यों के साथ दुकान पर पहुंचा। लोगों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी, तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी इस आग में 10 हजार नकदी, 10 मुर्गा, बैंक का पासबुक सहित अन्य कागजात के साथ ही हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने थाना में तहरीर देने के साथ ही लेखपाल को घटना की जानकारी दी।