{"_id":"5c363c74bdec22571c312ba0","slug":"31547058292-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह खोलने की कवायद शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह खोलने की कवायद शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या को दूर करने को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर हो गया है। इसके तहत सैदपुर में पांच, देवकली में पांच, सादात में दो चारागाह खोलने की स्वीकृति दे दी गई है।
एसडीएम सैदपुर शिशिर कुमार ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक के सिंगारपुर, लौलेहरा, मौधा, मैनपुर, ताजपुर मोलना आदि गांवों, देवकली के गोड़ाकाल, तुरना, बड़हरा, सराय शरीफ, पठानपुर और सादात ब्लॉक के रामपुर हरिवंश उर्फ इटावा, रामपुर बुद्धसेन गांव सभा में चारागाह खोलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जमीन की पैमाइश कर खंड विकास अधिकारी को निर्माण के लिए अवगत करा दिया गया है। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गांव सभा मैनपुर, लौलेहरा, मौधा में प्रथम प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जबकि दो गांव सभाओं में प्रधानों से प्रस्ताव की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि सभी चारागाह को चलाने के लिए गांव सभा स्तर पर चारागाह संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। इसके लिए ब्लाक की तरफ से एक सहायक विकास अधिकारी को तैनात कर दिया गया है।